फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल जेल में गुजारने के बाद साबित हो पाई बेगुनाही, डीएनए तकनीक ने सुलझाई गुत्थी

Thu, 18 Jul 2019 08:51 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में 20 साल से जेल में बंद व्यक्ति को आखिरकार बेगुनाह करार दिया गया। यह संभव हो पाया डीएनए तकनीक और फैमिली ट्री की मदद से। बुधवार को अदालत ने 43 वर्षीय क्रिस्टोफर टैप को दोषमुक्त करने का आदेश दे दिया। साल 1996 में टैप को एक महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साल 1998 में उसे 30 साल कैद की सजा दी गई थी, जिसके 20 साल वह पूरे कर चुका था। 

विज्ञापन


इस साल मई में टैप के मामले में पुलिस ने डीएनए तकनीक की सहायता से एक संदिग्ध ब्रायन ड्रिप्स को हिरासत में लिया था। ब्रायन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। इसके बाद टैप को निर्दोष करार दिया गया। बता दें कि यह पहली बार है जब डीएनए तकनीक की सहायता से कोई आरोपी निर्दोष करार दिया गया हो। 

बता दें कि साल 2018 में अप्रैल में पहली बार जेनेटिक जीनियोलॉजी चर्चा में आई थी। इसकी मदद से कैलिफोर्निया में 'गोल्डन स्टेट किलर' के नाम से कुख्यात एक अपराधी को दबोचा गया था। गोल्डन स्टेट किलर पर 1970 के दशक में 12 हत्याएं और 50 से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म करने का आरोप था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें