फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में जल्द हो सकती है दीपावली की छुट्टी, ग्रेस मेंग ने किया दिवाली दिवस बिल पेश

Fri, 28 Jul 2023 11:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

47 वर्षीय सांसद ने कहा कि एक एशियाई अमेरिकी के रूप में मेरे लिए दिवाली का त्योहार महत्वपूर्ण है। हजारों न्यूयॉर्क वासियों और दुनिया भर के अरबों लोगों द्वारा दिवाली मनाई जाती है। इस दिन यह सुनिश्चित हो कि सभी को अवकाश मिले। 
 
विज्ञापन
Grace Meng - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे देश ही नहीं दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में, अमेरिका की सांसद ग्रेस मेंग ने दिवाली वाले दिन संघीय अवकाश (federal holiday) घोषित किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन सहित विभिन्न धर्मों के लाखों अमेरिकी दिवाली मनाते हैं। इसलिए इस दिन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

यह बिल किया पेश
वकील से नेता बनी मेंग ने देश में दिवाली वाले दिन संघीय अवकाश घोषित किए जाने के लिए एक बार फिर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दिवाली दिवस बिल पेश किया है। उन्होंने कहा कि मई में पेश किए गए विधेयक को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कुछ भी नकारात्मक नहीं सुना है। हमारे पास हर हफ्ते हस्ताक्षर करने वाले सदस्य होते हैं और इसलिए हम इसके बारे में बात करते रहने के लिए उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम इसे पारित करने में सक्षम होंगे। 

त्योहारों की अहमियत समझने के लिए जरूरी
मेंग ने गुरुवार को कहा कि यह सिर्फ एक दिन की छुट्टी के बारे में नहीं है। बल्कि जो लोग दिवाली मनाते हैं, उनके साथ अन्य लोग भी शामिल होकर इस त्योहार की अहमियत समझ सकेंगे। न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में पली-बढ़ी मेंग ने कहा कि वह हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि सभी समुदायों के त्योहार पर सरकारी छुट्टियां हों। उन्होंने कहा कि आशा है कि दिवाली दिवस बिल जल्द पास हो जाए। 

विज्ञापन

अरबों लोग मनाते हैं दिवाली 
47 वर्षीय सांसद ने कहा कि एक एशियाई अमेरिकी के रूप में मेरे लिए दिवाली का त्योहार महत्वपूर्ण है। हजारों न्यूयॉर्क वासियों और दुनिया भर के अरबों लोगों द्वारा दिवाली मनाई जाती है। इस दिन यह सुनिश्चित हो कि हमें अवकाश मिलेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि दिवाली वाले दिन स्कूल की छुट्टी हो, इसके लिए हम करीब 10 वर्षों से अधिक समय से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, भारतीय अमेरिकियों ने अमेरिका में बहुत योगदान दिया है। भारतीय अमेरिकी इस देश में सबसे बड़ी एशियाई अमेरिकी आबादी में से एक हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने हमारी संस्कृति से लेकर शिक्षा जगत और हमारी अर्थव्यवस्था तक में बहुत योगदान दिया है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उनके महत्वपूर्ण योगदान और छुट्टियों को पहचानें जो भारतीय अमेरिकी मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें