फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Sri Lanka Ties: दिसानायके बोले- PM मोदी की यात्रा महत्वपूर्ण, भारत की पड़ोसी पहले नीति में श्रीलंका अहम

Sun, 06 Apr 2025 07:26 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के कार्यालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि पीएम मोदी की यात्रा भारत की 'पड़ोसी पहले नीति' और 'महासागर' दृष्टिकोण में श्रीलंका की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। पीएम मोदी की इस यात्रा से 'पारस्परिक विकास और प्रगति' की दिशा में सहयोगी पहलों पर अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
पीएम मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा यह दर्शाती है कि भारत की 'पड़ोसी पहले नीति' और 'महासागर' दृष्टिकोण में श्रीलंका बेहद अहम है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति दिसानायके के कार्यालय ने रविवार को एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा 'सदियों पुरानी मित्रता और समृद्ध भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता' की थीम पर आधारित थी, जिससे भारत और श्रीलंका के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं। बयान में आगे कहा गया है कि पीएम मोदी की यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों में और वृद्धि हुई है, साथ ही उनकी बहुआयामी साझेदारी को भी मजबूती मिली है। 

ये भी पढ़ें: Jayasuriya-Modi: जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए मोदी से मांगी मदद, जानें पीएम ने क्या कहा
विज्ञापन


पारस्परिक विकास और प्रगति की दिशा में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद
राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में आगे कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राजनयिक संबंधों के संबंध में भारत की 'पड़ोसी पहले नीति' और 'महासागर' दृष्टिकोण में श्रीलंका की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। पीएम मोदी की इस यात्रा से 'पारस्परिक विकास और प्रगति' की दिशा में सहयोगी पहलों पर अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। 

पीएम मोदी ने यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए
बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को श्रीलंका की यात्रा पूरी की। अपनी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति दिसानायके से मिले और व्यापक बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी राष्ट्रपति दिसानायके के निमंत्रण पर श्रीलंका पहुंचे थे। 2015 के बाद उनकी श्रीलंका की यह चौथी यात्रा थी। पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद श्रीलंकाई नेता ने दिल्ली की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi In Sri Lanka: श्रीलंका में मोदी ने रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम का किया शुभारंभ; खास ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारत रवाना होने से पहले महाबोधि मंदिर का दौरा किया 
रविवार को भारत रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा में जय श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया। उन्होंने बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने अनुराधापुरा के आठ महान बौद्ध तीर्थस्थलों (आत्मस्थानाधिपति) के मुख्य पदाधिकारी पल्लेगामा हेमराथन नायके थेरा से भी सौहार्दपूर्ण चर्चा की।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें