फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris: पेरिस एआई शिखर सम्मेलन में उभरे मतभेद! अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने AI के 'अत्यधिक विनियमन' का किया विरोध

Tue, 11 Feb 2025 04:45 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, पेरिस

सार

AI: समिट को संबोधित करते हुए जेडी वेंस ने कहा कि तेजी से बढ़ते एआई उद्योग के अत्यधिक विनियमन के खिलाफ आवाज उठाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इससे इस परिवर्तनकारी उद्योग के खत्म होने की आशंका है। वेंस के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कृत्रिम मेधा के प्रति यूरोप के नियामक दृष्टिकोण को चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन
जेडी वेंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस एआई शिखर सम्मेलन अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिका में विकसित एआई प्रणालियां वैचारिक पूर्वाग्रह से मुक्त हों और अमेरिका अपने नागरिकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को कभी प्रतिबंधित नहीं होने देगा। 

विज्ञापन


समिट को संबोधित करते हुए जेडी वेंस ने कहा कि तेजी से बढ़ते एआई उद्योग के अत्यधिक विनियमन के खिलाफ आवाज उठाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इससे इस परिवर्तनकारी उद्योग के खत्म होने की आशंका है। वेंस के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कृत्रिम मेधा के प्रति यूरोप के नियामक दृष्टिकोण को चुनौती मिल सकती है। शिखर सम्मेलन में विश्व के नेताओं, शीर्ष तकनीकी अधिकारियों और नीति निर्माताओं ने सुरक्षा, अर्थशास्त्र और शासन पर एआई के प्रभाव पर चर्चा की है।

अमेरिका की ओर से जताए गए विरोध के बाद शिखर सम्मेलन में मतभेद खुले तौर पर सामने आ गए हैं। यूरोप विनियमन और निवेश करना चाहता है, चीन अपने सरकार समर्थित तकनीकी दिग्गजों के माध्यम से पहुंच का विस्तार कर रहा है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका इसमें हस्तक्षेप न करने वाला दृष्टिकोण अपना रहा है।
विज्ञापन


वेंस ने सुझाव दिया है कि अगर यूरोपीय सरकारें एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिबंध लगाती हैं तो अमेरिका को अपनी नाटो प्रतिबद्धताओं पर पुनर्विचार करना चाहिए। उनकी पेरिस यात्रा में यूक्रेन, वैश्विक शक्ति परिवर्तन में एआई की भूमिका और अमेरिका-चीन तनाव पर भी खुलकर चर्चा होने की उम्मीद है।

इससे पहले चीन के अधिकारियों ने सोमवार को एआई उपकरणों तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के पश्चिमी प्रयासों की निंदा की थी। जबकि चीनी कंपनी डीपसीक के नए एआई चैटबॉट को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में सुरक्षा चिंताओं के कारण इसके उपयोग को सीमित करने का आह्वान किया है। वेंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी की प्रशंसा की
जेडी वेंस ने कहा,  ट्रंप प्रशासन एआई के लिए एक श्रमिक-समर्थक विकास पथ बनाए रखेगा। इसलिए यह अमेरिका में रोजगार सृजन के लिए एक शक्तिशाली उपकरण हो सकता है और मैं प्रधानमंत्री मोदी की बात की सराहना करता हूं। मेरा मानना है कि एआई लोगों को सुविधा प्रदान करेगा और उन्हें अधिक उत्पादक बनाएगा। यह मनुष्यों की जगह नहीं लेगा। यह कभी भी मनुष्यों की जगह नहीं ले सकेगा। मुझे लगता है कि एआई उद्योग के बहुत से नेता जब श्रमिकों की जगह लेने के इस डर के बारे में बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि वे मुद्दे को समझने से चूक जाते हैं। हमारा मानना है कि एआई हमें अधिक उत्पादक, अधिक समृद्ध और अधिक स्वतंत्र बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें