ब्रिटेन ने ईरान के हमलों को लपरवाह बताया
- फोटो : एआई द्वारा बनी सांकेतक तस्वीर
ब्रिटेन ने ईरान के हमलों को लपरवाह बताते हुए उनका निंदा की है। ईरान की सेना ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया द्वीप पर स्थित ब्रिटेन और अमेरिका के एयर बेस पर मिसाइलें दागीं। इसी हमले पर ब्रिटेन से नाराजगी जताते हुए इसे ईरान का लपरवाह हमला बताया है।
ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस असफल हमले की कोशिश की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें बेस के कितने करीब तक पहुंची थीं, यह बेस ईरान से लगभग 2,500 मील (4,000 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान का "पूरे क्षेत्र में आक्रामक रवैया और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना, ब्रिटेन के हितों और उसके सहयोगियों के लिए एक खतरा है।"
ब्रिटेन ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों में सीधे तौर पर हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन उसने अमेरिकी बमवर्षक विमानों को ईरान की मिसाइल साइटों पर हमला करने के लिए अपना बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
शुक्रवार को ब्रिटेन सरकार ने कहा कि ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले को रोकने के लिए अमेरिकी बमवर्षक विमान उनका डिएगो गारसीया और बेस इस्तेमाल कर सकता है। बयान आने से पहले ही ईरान ने इस बेस को निशाना बनाया था।