फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ट्रंप ने चुराया द बॉयज के निर्माता का कान्सेप्ट?: AI जीसस की फोटो पर क्रिपके ने उठाए सवाल, कही ये बात

Thu, 30 Apr 2026 02:53 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, लॉस एंजिल्स

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले खुद को जीसस के रूप में दिखा कर तस्वीर साझा की थी। इस पर द बॉयज के निर्माता ने टिप्पणी की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@whitehouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द बॉयज सीरीज के निर्माता और शो रनर एरिक क्रिपके ने कहा है कि इस दुनिया में अब व्यंग्य में मात देना वाकई मुश्किल है। दरअसल, उनके सीरीज के एक एपिसोड में किरदार खुद को भगवान कहता है। इस शो के प्रसारित होने से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को यीशु के रूप में दिखाते हुए एक तस्वीर जारी की थी।

यह भी पढ़ें- 'कहीं उन्हें दिल का दौरा न पड़ जाए': ईरान ने यूएस को दी खतरनाक हथियार की धमकी, दोनों देशों में टकराव हुआ तेज

हमें व्यंग्य पेश करने का मौका दे

विज्ञापन

क्रिपके का शो जो अपने पांचवें और अंतिम सीजन में है। यह भ्रष्ट सुपरहीरो के एक समूह के बारे में है। इस समूह का सबसे खतरनाक नेता होमलैंडर है, जो एक श्वेत वर्चस्ववादी और सर्वशक्तिमान सुपरहीरो है जिसकी महत्वाकांक्षा दुनिया पर राज करने की है। पॉलीगॉन के साथ एक साक्षात्कार में, क्रिपके ने कहा कि वह 'दुनिया के शो को प्रतिबिंबित करने से थक गए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं मार्केटिंग की सराहना करता हूं। मैं बस इतना चाहता हूं कि क्या आप हमें कुछ व्यंग्य पेश करने का मौका दे सकते हैं। इससे पहले कि आप यह साबित कर दें कि यह हमारे इरादे से कहीं अधिक यथार्थवादी है?

उन्होंने आगे कहा  एक महीने पहले जब हम मार्केटिंग की बात कर रहे थे, तो मैंने कहा था कि होमलैंडर का खुद को भगवान कहना बहुत ही अजीब है। हमें इस विचार को जनता के सामने पेश करने में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लोग कहेंगे कि वह हद से ज्यादा आगे बढ़ गया है और देखिए हम यहां हैं। इस दुनिया को व्यंग्य के मामले में मात देना वाकई बहुत मुश्किल है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- King Charles: किंग चार्ल्स का अमेरिका दौरा क्यों है खास? शाही परिवार की सॉफ्ट पावर से बन सकती है बिगड़ी बात

विज्ञापन

क्या है मामला? 
दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप इसी महीने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह खुद को यीशु मसीह जैसे रूप में दिखाते नजर आए। इस तस्वीर में वह एक बीमार व्यक्ति को स्पर्श करते हुए दिखाई दे रहे थे, वहीं, आसपास मौजूद लोग उन्हें श्रद्धा से देख रहे हैं। इस पोस्ट को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दिखाई। वहीं, कुछ लोगों ने इसे आपत्तिजनक और ईशनिंदा भी बताया था। हालांकि बाद में ट्रंप ने इस तस्वीर को डिलीट कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें