फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: क्या पाकिस्तान ने कबूली पुलवामा हमले में शामिल होने की बात? वायु सेना अधिकारी ने दिया ये जवाब

Mon, 12 May 2025 06:35 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान वायु सेना के जनसंपर्क महानिदेशक एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि यदि पाकिस्तान की भूमि, आकाश या जल को खतरा है तो कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमने पुलवामा में अपनी सामरिक प्रतिभा से यह संदेश देने की कोशिश की थी और अब हमने अपना रणनीतिक कौशल भी दिखा दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी वायु सेना के एक अधिकारी ने पुलवामा हमले को रणनीतिक चतुराई बताया है। वायु सेना अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी खूब आलोचना हो रही है। साथ ही पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान वायु सेना के जनसंपर्क महानिदेशक एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि यदि पाकिस्तान की भूमि, आकाश या जल को खतरा है तो कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमने पुलवामा में अपनी सामरिक प्रतिभा से यह संदेश देने की कोशिश की थी और अब हमने अपना रणनीतिक कौशल भी दिखा दिया है।

2019 में हुआ था पुलवामा हमला
14 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना के काफिले पर हमला किया, जिसमें 40 जवान बलिदान हो गए थे। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया। लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए भारत ने पाकिस्तानी क्षेत्र में अंदर तक स्थित शिविर को निशाना बनाया, जो 1971 के युद्ध के बाद पहला ऐसा हवाई हमला था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तिब्बत में कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता

इसमें जैश का शिविर नष्ट हो गया था और कई आतंकी मारे गए थे। भारत की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी विमानों के साथ हवाई लड़ाई में भारतीय लड़ाकू पायलट अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया। हालांकि कुछ दिनों बाद पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया। वहीं पाकिस्तान ने हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया था। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
पाकिस्तानी वायुसेना के अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर यूजर्स ने कहा कि क्या उन्होंने वाकई पुलवामा हमले के बारे में कबूल किया है? दुनिया को समझना चाहिए कि यह पाकिस्तान की वास्तविकता है - उन्होंने खुले तौर पर एक आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसमें 40 भारतीय सैनिक मारे गए। एक और यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान ने अभी कबूल किया है! पुलवामा एक सामरिक प्रतिभा थी। अब हमने ऑपरेशनल प्रगति दिखाई है। यानी पाकिस्तान की सेना ने स्वीकार किया है कि पुलवामा में आतंकवादियों ने कोई चेहरा छिपाकर हमला नहीं किया था। यह देश समर्थित था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें