फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मस्क ने घटाई यूक्रेनी सेना के स्टारलिंक की स्पीड': रिपोर्ट में दावे से बढ़ा विवाद, सैन्य ताकत पर क्या असर?

Wed, 21 Oct 2026 08:34 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, वाशिंगटन

सार

एलन मस्क ने यूक्रेन के अहम सैन्य संचार नेटवर्क स्टारलिंक की रफ्तार धीमी करने का निर्देश दिया। इससे कीव की चिंता बढ़ गई। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी नेटवर्क में रुकावटों पर सवाल उठाए है। वहीं, इस मामले में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमेरिकी सरकार की भूमिका से इनकार किया।
विज्ञापन
स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने यूक्रेन के अहम सैन्य 'स्टारलिंक' नेटवर्क को जानबूझकर धीमा करने का निर्देश दिया। इस कदम से कीव में भारी चिंता पैदा हो गई और ट्रंप प्रशासन भी हैरान रह गया। यह जानकारी द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से है।
विज्ञापन

 
पीट हेगसेथ ने क्या कहा? 
इससे पहले दिन में, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इस बात से इनकार किया कि अमेरिका ने यूक्रेन की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे सैन्य-ग्रेड 'स्टारशील्ड' सैटेलाइट नेटवर्क में कोई कटौती या प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने युद्ध के मैदान में इस सेवा को सीमित किए जाने से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। 

प्रेस के साथ बातचीत के दौरान वाशिंगटन का रुख स्पष्ट करते हुए, हेगसेथ ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी सेना ने सैटेलाइट सेवा में कोई बदलाव करने का निर्देश नहीं दिया है।हेगसेथ ने बताया कि संचार प्रणाली में किसी भी तरह का ऑपरेशनल बदलाव या कामकाज से जुड़ा कोई भी फेरबदल, सैटेलाइट प्रदाता की अनुबंध शर्तों (कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों) के दायरे में आएगा।
विज्ञापन


रूबियो ने इस मामले में क्या कहा? 
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कुछ ऐसा ही स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में स्टारलिंक कनेक्टिविटी बाधित होने की खबरों में वाशिंगटन (अमेरिकी सरकार) की किसी भी भूमिका से इनकार किया।

रुबियो ने बताया कि स्टारलिंक एक कमर्शियल उत्पाद है, जिसे व्हाइट हाउस द्वारा संचालित नहीं किया जाता है। 'स्टारशील्ड' में आई रुकावटों की खबरों पर उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास अभी इस डिफेंस प्रोडक्ट (रक्षा उत्पाद) का एक्सेस नहीं है। 'स्टारशील्ड' को अमेरिकी सरकार नियंत्रित करती है, जबकि 'स्टारलिंक' एक कमर्शियल सेवा है जिसे एलन मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' चलाती है।

क्या है पूरा मामला? 
बता दें कि यह घटनाक्रम तब सामने आया जब सैटेलाइट संचार सेवाओं पर लगी पाबंदियों की वजह से यूक्रेन के सैन्य अभियानों पर असर पड़ा। कीव पर रूस के लगातार हमलों के बीच, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्टारलिंक कनेक्टिविटी में आ रही रुकावटों को लेकर चिंता जताई है।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर पियर्स मॉर्गन के शो "पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड"  में दिए एक इंटरव्यू के दौरान, जेलेंस्की ने एलन मस्क पर यूक्रेन की स्टारलिंक तक पहुंच को सीमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस रुकावट की वजह से सैन्य अभियानों और रूसी हमलों के खिलाफ यूक्रेन की बचाव क्षमता पर बुरा असर पड़ा है।

जेलेंस्की ने क्या आरोप लगाया? 
इस रुकावट का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि उन्हें पता था कि वे क्या कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह रात का 1 बज रहा था, (जब) स्पेसएक्स और अमेरिका ने स्टारलिंक को ब्लॉक कर दिया था।'

यूक्रेनी सेना पर क्या असर पड़ा? 
सीएनएन के मुताबिक, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि 'स्टारशील्ड' पर लगी पाबंदियों ने उन्हें चौंका दिया। 'स्टारशील्ड' एक मिलिट्री-ग्रेड सैटेलाइट संचार प्रणाली है, जिसका स्वामित्व और नियंत्रण अमेरिकी सरकार के पास है। यूक्रेनी सेना टोही और इंटरसेप्टर ड्रोन चलाने, खुफिया जानकारी जुटाने और अन्य सैन्य अभियानों के लिए स्टारलिंक पर निर्भर है। इन पाबंदियों के असर की सीधी जानकारी रखने वाले एक यूक्रेनी सैन्य सूत्र ने सीएनएन को बताया, 'इससे काफी गंभीर मुश्किलें पैदा हो गई हैं।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें