फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं नारे के साथ हैक हुई पीओके के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट

Sat, 04 Jul 2020 08:17 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट 'हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं' नारे के साथ हैक हो गई। वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक संदेश में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान प्रशासन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर लिखा गया, 'आजाद जम्मू-कश्मीर की आवाम पाकिस्तान से आजादी चाहती है।' इसके अलावा पाकिस्तानी सेना पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि पाकिस्तानी सेना और पुलिस बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, निर्दोष नागरिकों पर अत्याचार और आतंकवाद फैलाने में शामिल हैं। हम पिछले 70 वर्षों से आजाद जम्मू और कश्मीर में भेदभावपूर्ण नीतियों और कुशासन के लिए पाकिस्तानी शासकों की कड़ी निंदा करते हैं।

दूसरे संदेश में एफ -16 फाइटर जेट के बारे में लिखा गया। वेबसाइट पर लिखा गया, ' पिछले साल फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा मार गिराए गया पाकिस्तानी एयरफोर्स का एफ-16 लड़ाकू विमान लोगों के लिए एक रहस्य है, जिसे पाकिस्तान आप लोगों से दूर रखता है। हम मारे गए पायलट के परिवार प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से निर्वासित नेता सरदार शौकत अली कश्मीरी ने हाल ही में पाकिस्तान पर पीओके के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया था।
पिछले साल सितंबर में पीओके के मुजफ्फराबाद में लोगों ने 'गो नियाजी गो बैक' और 'कश्मीर बनेगा हिंदुस्तान' के नारों के साथ इमरान खान का स्वागत किया था। नियाजी इमरान का उपनाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें