फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन के डर्बी में अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे लोगों को रौंदा; कई की हालत गंभीर

Sun, 29 Mar 2026 09:26 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डर्बी

सार

ब्रिटेन के डर्बी में शनिवार रात एक काले रंग की कार ने कई पैदल यात्रियों को रौंद दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके को बंद कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के डर्बी शहर में शनिवार की शाम एक बड़ी घटना हुआ। यहां शहर के बीचों-बीच एक कार ने कई पैदल यात्रियों को रौंदा दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पहले मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना रात करीब 9:30 बजे फ्रायर गेट इलाके में हुई। इस घटना में एक काले रंग की सुजुकी स्विफ्ट कार शामिल थी। डर्बीशायर पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत उस गाड़ी को रोक लिया जिस पर शक था। पुलिस ने कार चला रहे 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वह व्यक्ति अभी पुलिस की हिरासत में है।

ये भी पढ़ें:  हमलों से टूटी ईरान की कमर: रजा पहलवी ने ट्रंप को कहा शुक्रिया, बोले- व्यवस्थित तरीके से होगा सत्ता का परिवर्तन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि अब जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। हालांकि, जांच जारी रहने तक लोगों को उस इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है। सुरक्षा के लिहाज से फ्रायर गेट को कर्जन स्ट्रीट और चीपसाइड के जंक्शन से लेकर फोर्ड स्ट्रीट तक बंद कर दिया गया है। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने घटना के समय डर्बी में काले रंग की सुजुकी स्विफ्ट देखी थी। पुलिस ने ऐसे लोगों से सामने आने और जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन


स्थानीय सांसद कैथरीन एटकिंसन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह इस गंभीर घटना की खबर सुनकर बहुत हैरान हैं। उन्होंने घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और आपातकालीन सेवाओं के काम की तारीफ की। उन्होंने लोगों से पुलिस की सलाह मानने और किसी भी तरह की जानकारी अधिकारियों के साथ साझा करने का अनुरोध किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें