सूडान में पिछले हफ्ते सेना द्वारा तख्तापलट किए जाने के बाद अपदस्थ राष्ट्रपति उमर अल बशीर को अब यहां की एक जेल में भेज दिया गया है। उनके परिवार के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक बीती रात बशीर को खार्तूम की कोबेर जेल में भेज दिया गया है।