फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Layoffs: DOGE के बाद अब ये अमेरिकी विभाग करेगा 10 हजार लोगों की छंटनी, जानें क्या है ट्रंप प्रशासन की नई योजना

Thu, 27 Mar 2025 08:16 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में छंटनी का दौर अभी भी जारी रहने वाला है। पहले सरकारी दक्षता विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब दूसरे विभाग की तरफ से 10 हजार लोगों को निकालने की तैयारी है। बता दें कि, अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने छंटनी का एलान किया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जिसमें तमाम विभागों में कटौती और छंटनी के साथ उन्हें बंद करना शामिल हैं। अब इस सूची में एक और अमेरिकी विभाग शामिल होने वाला है। बता दें कि, अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है कि, एजेंसी एक बड़ी पुनर्गठन योजना के तहत 10,000 लोगों की छंटनी करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - White House: हाई सिक्योरिटी जोन में घुसा बच्चा, व्हाइट हाउस सीक्रेट सर्विस अफसरों ने पकड़ा, गोद में उठाकर...

क्या करता है यह विभाग?
अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का काम संक्रामक बीमारियों की निगरानी, खाने-पीने की चीजों और अस्पतालों की जांच करना है। इसके अलावा, यह विभाग स्वास्थ्य बीमा से जुड़े कार्यक्रमों की देखरेख करता है, जिससे अमेरिका की लगभग आधी आबादी को फायदा मिलता है।
विज्ञापन


कितने लोगों की जाएगी नौकरी?
विभाग की तरफ से कहा गया है कि उसकी कुल 82 हजार कर्मचारियों की संख्या घटाकर 62 हजार कर दी जाएगी। यानी, कुल 20 हजार पद खत्म किए जाएंगे। इनमें 10 हजार कर्मचारी सीधे तौर पर नौकरी से निकाले जाएंगे। बाकी 10 हजार कर्मचारी स्वेच्छा से रिटायर होंगे या सरकार की तरफ से दिए गए पैकेज लेकर पद छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें - South Korea: उत्तर कोरिया ने इस साल रूस को भेजे 3000 सैनिक, दक्षिण कोरियाई सेना ने किया खुलासा
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन की भूमिका
यह छंटनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीति के तहत हो रही है, जिसमें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और नौकरी छोड़ने के लिए विशेष पैकेज दिए गए हैं

छंटनी का क्या होगा असर?
स्वास्थ्य क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म होने से बीमारियों की निगरानी, अस्पतालों की जांच और स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि यह बदलाव विभाग को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें