फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन पर प्रदर्शन, धरती बचाने की अपील

Fri, 20 Sep 2019 10:59 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के कदम उठाने का आह्वान करते हुए दुनिया भर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। पर्यावरण के लिए इस मुहिम में भारत भी शामिल हुआ। दिल्ली में भी दर्जनों छात्रों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भी जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए प्रदर्शन किया और आवास तथा शहरी मामलों के मंत्रालय के बाहर नारे लगाए।

ऑस्ट्रेलिया में विशाल प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली और धरती को बचाने की अपील की। ऐसी ही एक रैली ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी और राजधानी केनबरा में हुई, जिसे वैश्विक जलवायु हड़ताल का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शनकारियों ने देश में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाने की अपील की है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा कोयला और तरल प्राकृतिक गैसों का निर्यातक है। इस दौरान सरकार और कारोबारियों से अपील की गई है कि वे 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को घटाकर शून्य करने के लक्ष्य को पूरा करने का वादा करें।

दुनिया के हर कोने में प्रदर्शन

ऐसी ही विशाल रैलियों का आयोजन शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) दुनिया के हर कोने में करने की योजना है। अमेरिका में शुक्रवार को 800 से अधिक जगह प्रदर्शन करने की तैयारी है जबकि जर्मनी में 400 से अधिक रैलियां होने की संभावना है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी प्रधानमंत्री ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। थाईलैंड, हांगकांग और दुनिया के कई हिस्सों में भी हजारों लोगों ने जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रर्दशन किया। 

स्वीडन में लाखों छात्र सड़कों पर

स्वीडन की 16 साल की छात्रा ग्रेटा थनबर्ग के आह्वान पर लाखों स्कूली छात्र शामिल हुए। थनबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार को 139 देशों में लगभग 4638 कार्यक्रम हुए। 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन होने वाला है। इसके लिए ग्रेटा न्यूयॉर्क पहुंची हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली ग्रेटा थनबर्ग भी क्लाइमेट समिट में  हिस्सा लेंगी। कार्बन उत्सर्जन पर रोक लगे इसके लिए उन्होंने नाव से यात्रा की थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें