फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मेनिया के विरुद्ध शत्रुता पर अमेरिका में प्रदर्शन, लॉस एंजेलिस में हजारों लोग हुए शामिल

Tue, 13 Oct 2020 01:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
विज्ञापन
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई - फोटो : PTI
विज्ञापन

अलगाववादियों के क्षेत्र नागोर्नो-कराबाख में आर्मेनिया के खिलाफ शत्रुता में अजरबैजान और तुर्की की भूमिका को लेकर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच शनिवार को रूस की मदद से संघर्ष विराम प्रभावी हुआ था, लेकिन दोनों देश एक-दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन हुआ। 


बता दें इस संघर्ष विराम का मकसद विवाद सुलझाने के लिए बातचीत के रास्ते तलाशना है। प्रदर्शनकारी रविवार दोपहर कैलिफोर्निया के सबसे बड़े शहर लॉस एंजेलिस में स्थित तुर्की के वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आर्मेनिया के झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। इससे पहले प्रदर्शनकारी सड़कों पर जमा हुए और विरोध प्रकट किया। अमेरिका में साउथ कैरोलिना में आर्मेनिया की सबसे अधिक आबादी रहती है। नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र को लेकर आर्मेनिया और अजरबैजान में 27 सितंबर को संघर्ष शुरू हुआ था। जिसमें सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें