फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: हैरिस की राजनीति का सबसे बड़ा भाषण आज, शिकागो में राष्ट्रपति पद का नामांकन करेंगी स्वीकार

Fri, 23 Aug 2024 04:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो

सार

कमला हैरिस जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव में आगे बढ़ रही हैं। वैसे-वैसे डेमोक्रेट्स की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही हैं। वे जानते हैं कि लड़ाई जीत से बहुत दूर है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक और मिशेल ओबामा से लेकर बिल क्लिंटन तक चेतावनी दे चुके हैं कि 78 वर्षीय ट्रंप को हराना हैरिस के सामने बड़ी चुनौती है। 
 
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज यानी बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को शिकागो में राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार करेंगी। वह डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा भाषण देंगी। इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करेंगी। मिसौरी की 47 वर्षीय प्रतिनिधि अमांडा टेलर ने कहा, डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में हैरिस का संबोधन तूफान मचाने वाला है। 

विज्ञापन


59 वर्षीय हैरिस जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव में आगे बढ़ रही हैं। वैसे-वैसे डेमोक्रेट्स की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही हैं। वे जानते हैं कि लड़ाई जीत से बहुत दूर है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक और मिशेल ओबामा से लेकर बिल क्लिंटन तक चेतावनी दे चुके हैं कि 78 वर्षीय ट्रंप को हराना हैरिस के सामने बड़ी चुनौती है। 

अमेरिकी इतिहास में हैरिस ऐसी पहली महिला हैं, जिन्होंने अश्वेत और दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति के रूप में पिछले चार वर्षों में एक पथ प्रदर्शक का काम किया है। वहीं, अब वह पहली महिला राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन



हैरिस के एक अभियान अधिकारी के अनुसार, डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में हैरिस जहां स्वतंत्रता के लिए लड़ने का समाधान तलाशेंगी। वहीं, वह मतदाताओं का ध्यान इस ओर खींचने की कोशिश करेंगी कि एक कामकाजी मां ने उनका पालन-पोषण कैसे किया। ऐसी स्थिति में महंगाई से प्रभावित परिवारों के सामने कैसी-कैसी चुनौतियां आती हैं, इस बारे में भी बताने की कोशिश करेंगी। इससे पहले, हैरिस के साथी टिम वाल्ज ने बुधवार को औपचारिक रूप से पार्टी का नामांकन स्वीकार किया और कहा, 'कमला हैरिस जीवन जीने की आपकी स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगी, जिसे आप जीना चाहते हैं।'

वर्जीनिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और राजनीतिक विश्लेषक लैरी सबातो ने कहा, कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के लिए अपने पहले और प्रमुख भाषण का लाभ उठाना होगा, क्योंकि आपको पहली छाप छोड़ने का दूसरा मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा, 'मतदाताओं में पहले से ही कमला भावना है। अब उन्हें कमला एजेंडे की जरूरत है। इससे पहले, मिशेल ओबामा ने मंगलवार को शिकागो में मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पूर्व प्रथम महिला ने कहा, 'हैरिस के नेतृत्व में उम्मीद वापसी कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें