फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में बोले रक्षा मंत्री- हमारा एक पड़ोसी देश है, नाम पाकिस्तान है पर हरकतें हैं 'नापाक'

Tue, 19 Nov 2019 10:56 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंगापुर में एक बार फिर पाकिस्तान पर वार किया। उन्होंने कहा कि हमारा एक पड़ोसी देश है, जिसका नाम पाकिस्तान है, लेकिन हरकतें नापाक है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है। 

विज्ञापन

 



रक्षा मंत्री सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा हैं। मंगलवार को उन्होंने सिंगापुर वायु सेना के सुपर प्यूमा हेलीकॉप्टर पर सैर की। रक्षा मंत्री सोमवार रात यहां पहुंचे हैं। वह भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। 

मंगलवार को रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री ली सेन लूंग से भी मुलाकात की। वह सुबह सेम्बवांग वायु सेना अड्डे पर पहुंचे और उन्होंने हेलीकॉप्टर पर सैर की। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है, जब राजनाथ सिंह पाकिस्तान को लेकर हमलावर हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन हो या फिर कोई आतंकवादी वारदात, रक्षा मंत्री ने हमेशा ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान को चेताया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें