फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, गुस्साए लोग बोले- मृतकों के परिजनों को मिले मुआवजा

Wed, 23 Jul 2025 03:01 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान सोमवार को ढाका के उत्तरा क्षेत्र के दियाबारी इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में गिर गया था। इसके बाद विमान में आग लग गई थी। हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
बांग्लादेश में क्रैश हुआ लड़ाकू विमान। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हुए विमान हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिकांशत: बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद बांग्लादेश में शोक का माहौल है। वहीं लोगों में आक्रोश भी है। लोगों ने मृतकों का सही आंकड़ा जारी करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। 
विज्ञापन


बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान सोमवार को ढाका के उत्तरा क्षेत्र के दियाबारी इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में गिर गया था। इसके बाद विमान में आग लग गई थी। बुधवार को घटनास्थल  माइलस्टोन स्कूल के अधिकारियों ने मृतकों की सही संख्या, घायल छात्रों और शिक्षकों की संख्या का पता लगाने के लिए अपनी समिति गठित की। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि नौ वर्षीय बालक नफी ने रात में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी (एनआईबीपीएस) में दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई।

ये भी पढ़ें: इस्राइली हवाई हमलों में गाजा में 21 फलस्तीनियों की मौत, नाकेबंदी से भुखमरी की स्थिति
विज्ञापन


एनआईबीपीएस के सर्जन शॉन बिन रहमान ने बताया कि नफी 95 प्रतिशत जलने के बावजूद दो दिन तक जीवित रहे और आधी रात के कुछ समय बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। कई अन्य लोग गंभीर रूप से जल गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक 69 लोगों का ढाका के संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) सहित विभिन्न सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में इलाज चल रहा है। 

स्कूल ने गठित की कमेटी
माइलस्टोन स्कूल के अधिकारियों ने बुधवार को मृतकों की सही संख्या और घायल छात्रों और शिक्षकों की संख्या का पता लगाने के लिए एक समिति का गठन किया। स्कूल ने कहा कि घटना से कई छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक प्रभावित हुए हैं। कई घायल हुए और कुछ की जान चली गई। मृतकों, घायलों और लापता लोगों की वास्तविक संख्या निर्धारित करने और उनके नाम व पते सहित एक सूची तैयार करने के लिए समिति का गठन किया गया है। प्रधानाचार्य मोहम्मद जियाउल आलम समिति की अध्यक्षता करेंगे। समिति अगले तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एडिलेड में भारतीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला, संदिग्ध नस्लवादी लोगों ने गालियां भी दीं

छात्रों का उग्र प्रदर्शन
मंगलवार को हादसे के विरोध में हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार वास्तविक हताहतों की संख्या छिपा रही है। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए मृतकों की सही जानकारी सार्वजनिक करने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और पुराने और असुरक्षित ट्रेनिंग विमानों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें