फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Titanic: टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांचों यात्रियों की मौत, ओशन गेट ने कहा- हमें इसका बेहद दुख

Fri, 23 Jun 2023 08:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

एक दिन पहले अमेरिकी तटरक्षक ने कहा था कि जहां टाइटैनिक का मलबा है, वहीं पनडुब्बी का मलबा मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह मलबा लापता पनडुब्बी से जुड़ा है या नहीं। अधिकारियों ने गुरुवार को ट्वीट किया कि अधिकारी जानकारी का मूल्यांकन कर रहे हैं।

विज्ञापन
titanic submarine - फोटो : Twitter/Oceangate
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए यात्री अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को पनडुब्बी की कंपनी ओशन गेट ने कहा कि पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। दरअसल, पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी। 

परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं

विज्ञापन

यात्रियों के बारे में पनडुब्बी के मालिक ने कहा कि यात्री सच्चे खोजकर्ता थे। यात्रियों में साहस और महासागरों की खोज के लिए जुनून था। इस दुखद समय में मृतकों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हमें इसका दुख है। बता दें, पनडुब्बी रविवार सुबह छह बजे उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर रवाना हुई थी। उस समय चालक दल के पास चार दिन की ऑक्सीजन थी। अभियान में 96 घंटे बीत चुके थे और पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।

पनडुब्बी का मलबा मिला
एक दिन पहले अमेरिकी तटरक्षक ने कहा था कि जहां टाइटैनिक का मलबा है, वहीं पनडुब्बी का मलबा मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह मलबा लापता पनडुब्बी से जुड़ा है या नहीं। अधिकारियों ने गुरुवार को ट्वीट किया कि अधिकारी जानकारी का मूल्यांकन कर रहे हैं।

पनडुब्बी में यह यात्री थे

विज्ञापन

पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। हामिश हार्डिंग वही शख्स थे, जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग किया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी यात्रियों की सूची में शामिल है। शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एंग्रो कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष थे, जिनका उर्वरक, वाहन निर्माण, ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों में निवेश था। एक वेबसाइट के अनुसार वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार थे।

लापता पनडुब्बी प्रमुख की पत्नी टाइटैनिक पीड़ितों की वंशज
लापता पनडुब्बी में सवार लोगों में से एक स्टॉकटन रश की शादी उन दो प्रथम श्रेणी के यात्रियों के वंशज से हुई, जिनकी 1912 में टाइटैनिक हादसे में मौत हो चुकी है। रश की शादी वेंडी से हुई जो पनडुब्बी संचालन करते हैं। रश इसिडोर व इडा स्ट्रॉस की परपोती हैं। इससे पहले टाइटैनिक का मलबा देख चुके जर्मनी के सेवानिवृत्त कारोबारी आर्थर लोइबल ने दो साल पहले की इस रोमांचकारी यात्रा को ‘कामीकेज (आत्मघाती) अभियान’ बता चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें