फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के महाभियोग पर गतिरोध जारी, सीनेट नेता बोले-‘खेल खत्म करें’

Fri, 10 Jan 2020 02:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग परीक्षण पर गतिरोध उस वक्त और गहरा गया जब रिपब्लिकन पार्टी के नेता व सीनेटर मिच मैककोनेल ने जोर देकर कहा कि स्पीकर नैंसी पैलोसी ने महाभियोग परीक्षण की शर्तों को मान लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सदन के पास अब ‘बेशर्म खेल’ को खत्म करने व महाभियोग के दो लेखों को प्रसारित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप के खिलाफ महाभियोग को प्रतिनिधि सभा में पिछले माह मंजूरी दी जा चुकी है। जबकि ट्रंप की पार्टी के रिपब्लिकन सांसद ट्रायल के नियमों को विपक्षी डेमोक्रेट सदस्यों की अनदेखी कर पारित करने की तैयारी कर चुके हैं। ऐसा इसलिए ताकि ऐतिहासिक कार्यवाही शुरू होने तक गवाहों और दस्तावेजों को दूर रखा जा सके।

उधर, नैंसी पेलोसी अभी भी अधिक विवरण और गवाहों की मांग पर अड़ी हुई हैं क्योंकि रिपब्लिकनों के बहुमत वाली सीनेट में यह प्रस्ताव गिर सकता है। मैककोनेल का कहना है कि प्रतिनिधि सभा जानबूझकर गवाहों के नाम पर मामले में देरी कर रही है जबकि इस मामले में तुरंत परीक्षण की जरूरत है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संसद में टकराव चरम पर

महाभियोग को लेकर सीनेट की नई तैयारी को लेकर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों के बीच अखाड़ा बन चुकी अमेरिकी संसद में बढ़े गतिरोध के चलते टकराव चरम पर है। निचले सदन की नेता नैंसी पेलोसी ने कहा है कि उच्च सदन के नेता मिच मैककोनेल अपने सहयोगियों के पत्र के अनुसार तुरंत अपने परीक्षण प्रस्ताव का विवरण सार्वजनिक करें।

जबकि मिच ने स्पष्ट किया कि उनकी निष्ठा राष्ट्रपति में है न कि संविधान में। उधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है कि महाभियोग सिर्फ एक चुनावी स्टंट है और इसमें कोई दम नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें