फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: एक साल बाद भी दफन होने के इंतजार में कोरोना से जान गंवाने वाले, रेफ्रिजरेटेड ट्रकों में पड़े हैं शव

Tue, 11 May 2021 08:27 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक नगर परिषद स्वास्थ्य समिति ने पिछले हफ्ते स्वीकार किया कि ब्रुकलिन वॉटरफ्रंट के किनारे पार्क किए गए ट्रकों के अंदर कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के करीब 750 शव रखे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में जारी है, जिसके कारण लोगों की मौतों का सिलसिला भी जारी है। पिछले साल संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जब कोविड-19 का कहर अपने चरम पर था, तब भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई। यहां हालात ऐसे बन गए थे कि मरने वालों को दफनाने के लिए कब्रिस्तानों में जमीन की कमी पड़ गई। ऐसे में न्यूयॉर्क प्रशासन ने इस घातक बीमारी से मृत लोगों के शवों को रेफ्रिजरेटेड ट्रकों में रखना शुरू कर दिया। दुर्भाग्य से एक साल बाद भी इन रेफ्रिजरेटेड ट्रकों में रखे शव आज भी दफन होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रकों के अंदर करीब 750 की संख्या में रखे हैं शव
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक नगर परिषद स्वास्थ्य समिति ने पिछले हफ्ते स्वीकार किया कि ब्रुकलिन वॉटरफ्रंट के किनारे पार्क किए गए ट्रकों के अंदर कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के करीब 750 शव रखे हुए हैं।

हार्ट आइलैंड में दफन होंगे अधिकांश शव
एक समाचार वेबसाइट के अनुसार, अधिकारी अब इन शवों की संख्या को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकांश शवों के हार्ट आइलैंड में दफन करने की योजना बनाई जा रही है। हार्ट आइलैंड एक कब्रिस्तान है जो कि एक मील लंबा है। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा सामूहिक कब्रिस्तान कहा जाता है। इसका इस्तेमाल वर्षों से शहर के गरीबों और लावारिस शवों को दफनाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


परिवारों से संपर्क करने की कोशिश में अधिकारी
मेडिकल परीक्षक कार्यालय के कार्यकारी डिप्टी कमिश्नर दीना मनियोटिस ने कथित तौर पर स्वास्थ्य समिति को बताया कि उनका कार्यालय कोविड-19 बीमारी से मरने वालों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। उनके परिवारों से अनुमति मिलते ही इन शवों को हार्ट आईलैंड में दफनाने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें