कोरोनावायरस की आड़ में चीन में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई है। चीनी सरकार ने तिब्बत में स्थित दलाई लामा के आधिकारिक निवास पोटाला पैलेस को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।
पोटाला पैलेस को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के पीछे चीनी सरकार ने तर्क दिया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस स्थान को बंद किया गया है। बता दें कि यह पैलेस बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बड़ा सांस्कृतिक और धार्मि केंद्र है। हर साल यहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं।
चीन की सरकार ने यह नहीं बताया है कि वह कब तक इस पैलेस को बंद करेगी। इस कार्रवाई का कई बड़े बौद्ध संगठनों ने विरोध भी किया है। उन्होंने चीनी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह जताया है।
चीन में कोरोनावायरस से अब तक 80 की मौत
चीन से शुरू होकर 10 से अधिक देशों में फैल चुके कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। चीन सरकार ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही पूरे चीन में करीब 2300 लोग इससे प्रभावित हैं। चीन में इस वायरस से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। कई प्रमुख शहरों में लोगों के बाहर निकलने तक पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।