फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकोस्लोवाकिया की मंत्री ने कोरोना महामारी को दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब बताया

Mon, 08 Feb 2021 01:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग
विज्ञापन
चेकोस्लोवाकिया की मंत्री जैना मैल्कोवा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चेकोस्लोवाकिया की श्रम मंत्री जैना मैल्कोवा ने कोरोना महामारी को दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब बताया है। एक टीवी चैनल पर रविवार को आयोजित चर्चा में उन्होंने अपने देश के स्कूल खोलने का समर्थन किया। 

विज्ञापन


करीब 1.07 करोड़ की आबादी वाले चेकोस्लोवाकिया में बीते साल मार्च से स्कूल, रेस्टॉरेंट, सिनेमा, थिएटर व अधिकांश दुकानें बंद हैं। मैल्कोवा ने कहा कि कोविड-19 ने जितना बड़ा संकट पैदा किया उतना तो दूसरे विश्व युद्ध ने भी नहीं किया था। इस महामारी ने देश में एक साल तक काम-धंधे ठप कर दिए। देश की पूरी अर्थव्यवस्था संकट का सामना कर रही है। 

चेक रिपब्लिक के नाम से जाने वाले इस यूरोपीय देश में 10 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह यूरोप के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देशों में से एक है।
विज्ञापन


विश्व युद्ध के शिकार लोगों का अनादर नहीं
मैल्कोवा ने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरे विश्व युद्ध से इस महामारी की तुलना कर वे इस महायुद्ध से प्रभावित हुए सात करोड़ लोगों का अनादर नहीं कर रही हैं। मेरा आशय सिर्फ इतना है कि हमें कोरोना के चलते चौतरफा बंद का विकल्प खोजना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें