फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyprus Crisis: जातीय विभाजन से जूझ रहा साइप्रस, तुर्किये के राष्ट्रपति का आश्वासन- हम 'दो-राज्य समझौते' के साथ

Mon, 21 Jul 2025 03:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निकोसिया

सार

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने साइप्रस की राजधानी में आयोजित सैन्य परेड के बाद कहा, 'जातीय रूप से विभाजित साइप्रस में संकट का समाधान करने के लिए वे 'दो-राज्य समझौते' का समर्थन करते हैं। इस विवादास्पद शांति समझौते को लेकर अर्दोआन की इस टिप्पणी के मायने क्या हैं? आइए समझें
 
विज्ञापन
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बीते 21 महीने से अधिक समय से संघर्ष हो रहा है। इस्राइल-हमास के अलावा कई देशों के बीच भी टकराव हो रहे हैं। अब तुर्किये के राष्ट्रपति ने एक अन्य देश साइप्रस में जातीय विभाजन के बीच संकट को खत्म करने के प्रयास से जुड़ा बयान दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जातीय विभाजन का दंश झेल रहे साइप्रस के संकट का समाधान करने के लिए वे 'दो-राज्य समझौते' का पूरा समर्थन करेंगे। बता दें कि 51 साल पहले इस द्वीप राष्ट्र का विभाजन हुआ था।

विज्ञापन


दरअसल, साइप्रस पर तुर्किये के सैन्य आक्रमण को 51 साल पूरे हो चुके हैं। पांच दशक से भी पहले हुई इस सैन्य कार्रवाई के बाद यह द्वीप राष्ट्र जातीय आधार पर विभाजित हो गया और आज भी इसका दंश झेल रहा है। इसी बीच तुर्किये के राष्ट्रपति अर्दोआन ने उस समझौते का समर्थन किया है जिसमें दो अलग-अलग राज्यों की स्थापना की परिकल्पना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें