फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Mocha: चक्रवाती तूफान मोका का कहर, पानी में डूब जाएगा बांग्लादेश का ये द्वीप

Sun, 14 May 2023 03:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेशी मौसम विभाग का कहना है कि तूफान का केंद्र म्यांमार है, जिसका असर बांग्लादेश के कोक्स बाजार में भी रहेगा। बांग्लादेश के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
साइक्लोन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान मोका का प्रकोप जैसे जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, जैसे जैसे चक्रवाती तूफान मोका और खतरनाक होगा तो वैसे ही बांग्लादेश का एक द्वीप पानी में डूब जाएगा। हालांकि ये अस्थायी तौर पर होगा और कुछ देर बाद द्वीप से पानी उतर जाएगा। बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि 'बांग्लादेश  के द्वीप सेंट मार्टिन पर किसी बुनियादी ढांचे का विकास नहीं हुआ है। जब तूफान का प्रकोप बढ़ेगा तो इसके असर से पानी सेंट मार्टिन द्वीप के एक तरह से चढ़कर दूसरी तरफ निकलेगा। इसके चलते कुछ देर के लिए सेंट मार्टिन द्वीप पानी में डूब जाएगा।'

विज्ञापन


तटीय इलाकों में बारिश शुरू
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तूफान का असर बढ़ जाएगा तो उसके असर से द्वीप पानी में डूब सकता है। हालांकि लंबे समय तक ऐसा नहीं रहेगा। बांग्लादेशी मौसम विभाग का कहना है कि तूफान का केंद्र म्यांमार है, जिसका असर बांग्लादेश के कोक्स बाजार में भी रहेगा। बांग्लादेश के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। 

मोका तूफान के चलते बांग्लादेश के मध्य-पूर्वी खाड़ी और उसके नजदीकी इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की स्पीड 210 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है। तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इनमें चट्टोग्राम, फेनी, नोआखली, लक्शमीपुर, चांदपुर, बारिशल, पुतुआखली, झालाकाथी, पिरोजपुर,बारगुना और भोला जैसे इलाके शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें