फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में साइबर हमला: 70% गैस स्टेशनों का कामकाज ठप, सरकारी इमारतों की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे भी हैक

Tue, 19 Dec 2023 07:23 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

देश में लगभग 33 हजार गैस स्टेशन हैं। हाल के वर्षों में ईरान के गैस स्टेशन, रेलवे प्रणाली और उद्योगों पर कई बार साइबर हमले हुए हैं। यहां तक कि जेल सहित सरकारी इमारतों की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे भी हैक किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Iran Cyber attack - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध साइबर हमले के कारण ईरान के 70% गैस स्टेशनों का कामकाज सोमवार को ठप हो गया। सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक ‘सॉफ्टवेयर में समस्या’ के कारण गैस स्टेशन के कामकाज में अनियमितता आ गई। चैनल द्वारा लोगों से आग्रह किया गया कि वह उन गैस स्टेशन पर न जाएं जो अब भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इस्राइल सहित इस्राइली मीडिया ने ‘गोंजेश्के दारांडे’ या ‘प्रेडेटरी स्पैरो’ नामक हैकर समूह के हमले को जिम्मेदार ठहराया है। सरकारी टेलीविजन चैनल ने तेल मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया कि देश में 30% से अधिक गैस स्टेशन अब भी काम कर रहे हैं।

सरकारी इमारतों की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे भी हैक
देश में लगभग 33 हजार गैस स्टेशन हैं। हाल के वर्षों में ईरान के गैस स्टेशन, रेलवे प्रणाली और उद्योगों पर कई बार साइबर हमले हुए हैं। यहां तक कि जेल सहित सरकारी इमारतों की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे भी हैक किए जा चुके हैं। ‘गोंजेश्के दारांडे’ ने 2022 में ईरान के दक्षिण-पश्चिम स्थित एक प्रमुख इस्पात कंपनी की कंप्यूटर प्रणाली को हैक कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें