फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : यूरोप में डेल्टा का कहर जारी, नाइजीरिया और सऊदी अरब भी आए ओमिक्रॉन की चपेट में

Fri, 03 Dec 2021 05:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सैन फ्रांसिस्को।

सार

फॉसी सहित दुनियाभर के ज्यादातर विशेषज्ञ लगातार कह रहे हैं कि मौजूदा टीके ओमिक्रॉन से गंभीर बीमारी और मृत्यु के जोखिम को कम करने में कारगर हैं।
विज्ञापन
Corona World - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आने के बाद अब तक कुल तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस तरह अब-तक दुनिया के 29 देशों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। पहला मामला सामने आने पर अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने व्हाइट हाउस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह तो पहले से तय था, बस समय की बात थी। 

विज्ञापन


फॉसी ने बताया कि संक्रमित 22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था, उसे मॉडर्ना की वैक्सीन की दोनों खुराक लगी थीं। वहीं, नाइजीरिया और सऊदी अरब ने भी ओमिक्रॉन संक्रमण की सूचना दी।

जर्मनी में टीका नहीं लगवाने वालों पर पाबंदी...
जर्मनी ने ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए लाकडाउन से बचने के लिए टीका नहीं लगवाने वालों पर पांबदी लागने की घोषणा की है। हांलाकि राशन दुकान, फार्मेंसी और बेकरी इससे मुक्त रहेंगे। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा हम समझ गए हैं कि हालात बहुत गंभीर हैं। अगले साल फरवरी तक कानून बनाकर देशभर में टीकाकरण अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


ईयू के कार्यकारी निकाय की प्रेसिडेंट वॉन डेर लेयेन ने यूरोप में टीकाकरण अनिवार्य करने पर जोर दिया है। ग्रीस 60 से अधिक उम्र के उन लोगों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने टीका नहीं लिया है। 

भारत ने नहीं लगाए यात्रा प्रतिबंध
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों पर कोई यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाया है बल्कि निगरानी को मजबूत किया है, जबकि कुछ देशों ने सीमाएं जोखिम वाले देशों के लिए बंद कर दी हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, जोखिम वाली 11 देशों की सूची ओमिक्रॉन से पहले से है इसलिए इसे ओमिक्रॉन सूची नहीं कहा जा सकता।

फ्रांस में एक दिन में 50 हजार संक्रमित मिले
फ्रांस के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार जीन-फ्रेंकोइस डेल्फ्रैसी ने गुरुवार को कहा कि यूरोप में फिलहाल डेल्टा वैरिएंट ही चिंता का कारण है। फ्रांस में जनवरी के अंत तक ओमिक्रॉन मामलों में डेल्टा को पीछे छोड़ सकता है। बीते दिन फ्रांस में कोविड संक्रमण के 50,000 नए मामले दर्ज किए गए।

अफ्रीका में एक दिन में दोगुने नए मामले
दक्षिण अफ्रीका में, कोविड के नए मामले एक ही दिन में दोगुने होकर 8,600 हो गए। बुधवार को अफ्रीका के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान ने बताया कि ओमिक्रॉन अब डेल्टा से आगे निकल गया है। बीते करीब एक सप्ताह में द. अफ्रीका में संक्रमण करीब दोगुनी रफ्तार से फैल रहा है।

उड़ान प्रतिबंध ‘यात्रा रंगभेद’ जैसा : गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनियाभर में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीकी देशों पर लगाए उड़ान प्रतिबंध को गलत ठहराते हुए इसे 'यात्रा रंगभेद' सरीखा बताया है। एक प्रेस वार्ता में गुटेरेस ने कहा, ओमिक्रॉन को रोकने के लिए उड़ानें रोकना अनुचित कदम है। जब कोरोना महामारी हर जगह मौजूद है, तब एक हिस्से पर रोक लगाना अस्वीकार्य है।

दक्षिण अफ्रीका ने ही नए स्वरूप के बारे में अवगत कराया था जबकि यूरोप समेत दुनिया के कई क्षेत्रों में पहले से मौजूद था। लिहाजा, सिर्फ कुछ देशों को निशाना बनाना गलत है। यात्रियों के लिए टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने पर जोर देते हुए गुटेरेस ने कहा, महामारी की कोई सीमा नहीं है और इसे यात्रा प्रतिबंधों से नहीं रोका जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें