फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: PM शहबाज बोले- 14 अगस्त को खत्म होगा मौजूदा सरकार का कार्यकाल, मुल्क में तय समय पर ही होंगे आम चुनाव

Wed, 12 Jul 2023 09:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पीएमएल-एन पार्टी के अध्यक्ष शरीफ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त होगा और इसके बाद चुनाव आयोग (ईसीपी) अगले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को देश को आश्वासन दिया कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो जाएगा और चुनाव आयोग अगले आम चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक शरीफ की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान से मुलाकात के एक दिन बाद आई है। बैठक के दौरान पीडीएम प्रमुख ने विधानसभाओं को भंग करने और समय पर आम चुनाव कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन

पीएमएल-एन पार्टी के अध्यक्ष शरीफ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त होगा और इसके बाद चुनाव आयोग (ईसीपी) अगले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार ने शरीफ के हवाले से कहा कि अगली सरकार जो भी बने, उसे पाकिस्तान को महान बनाने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। 
 

शहबाज शरीफ ने पिछले साल अप्रैल में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए अपदस्थ किए जाने के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान पद से हटाए जाने के बाद से ही जल्द राष्ट्रीय चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह खान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 'गारंटी' मांगी थी कि देश में आम चुनाव निर्धारित समय पर होंगे।
 
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए स्टैंडबाय अरेंजमेंट (एसबीए) की समीक्षा और संभवत: अनुमोदन के लिए बुधवार को आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक से पहले, वैश्विक ऋणदाता के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह लाहौर में खान से मुलाकात की और हाल ही में घोषित 3 बिलियन अमरीकी डालर के बेलआउट कार्यक्रम के तहत प्रमुख उद्देश्यों और नीतियों के लिए आश्वासन और समर्थन मांगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें