फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका के चार कस्बों में फिर लगाया गया कर्फ्यू

Tue, 14 May 2019 07:25 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

 

श्रीलंका के अधिकारियों ने देश के उत्तरी-पश्चिमी इलाके के चार कस्बों से कर्फ्यू हटाने के कुछ घंटों बाद ही फिर कर्फ्यू घोषित कर दिया। अधिकारियों ने यह कदम वहां हुई सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए लिया है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलियापिटिया, हेट्टीपोला, बिंगिरिया औक दुम्मालासुरिया कस्बों में सुबह 6 बजे कर्फ्यू खत्म किया गया था। लेकिन, दोपहर में हेट्टीपोला में हुए एक सांप्रदायिक संघर्ष के चलते कर्फ्यू दोबारा घोषित कर दिया गया। यह कर्फ्यू इन चारों कस्बों में सुबह चार बजे तक प्रभावी रहेगा। 

इससे पहले श्रीलंका सरकार ने सिंहल समुदाय और अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसात्मक गतिविधियों के देखते हुए अज सुबह सोशल मीडिया पर भी दोबारा प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


श्रीलंका सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला इस घटना के एक दिन बाद लिया जब चिला के तटीय क्षेत्र में भीड़ ने एक मस्जिद और मुसलमानों की दुकान पर हमला कर दिया था। यह हमला एक विवादित फेसबुक पोस्ट के चलते ही हुआ था। 

बता दें कि 21 अप्रैल को आतंकियों ने तीन चर्चों, होटलों और दो अन्य जगहों को निशाना बनाया था। इसमें 258 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 लोग घायल हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें