ब्रिटेन के संस्कृति मंत्री ओलिवर डाउडेन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संकट के इस दौर में अपने जरूरी कामों की सूची में अखबार खरीदने को भी दर्ज कर लें। ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डाउडेन ने कहा कि कोरोना की यह महामारी प्रेस के इतिहास में कई परंपराओं का अस्तित्व मिटाने का अब तक का सबसे बड़ा संकट बन कर सामने आई है।'
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्रों के राजस्व व प्रसार में काफी गिरावट आई है। हर्ट्समीयर क्षेत्र से सांसद डाउडेन ने एक लेख में कहा, 'अखबार, ब्रिटिश मीडिया और इस देश की मिलीजुली संस्कृति का दिल हैं। उन्होंने कि लोग कोरोना से मुकाबला करने को खड़े हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें जो काम करने हैं, उनमें अखबार खरीदने की बात भी शामिल करनी होगी।' उन्होंने कहा, 'मैंने देश के सौ बड़े ब्रांडों से आग्रह किया है कि वे अखबारों का विज्ञापन न रोकें। डाउडेन ने लिखा है कि राष्ट्रीय क्षेत्रीय और स्थानीय अखबार और उनकी वेबसाइटें विज्ञापन घटने से आर्थिक दबाव में हैं।'