फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cuba-US Clash: 'मातृभूमि या मौत', ट्रंप के टैरिफ पर बोले क्यूबा के राष्ट्रपति; अमेरिका को दी चेतावनी

Sun, 01 Feb 2026 08:15 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाना (क्यूबा)

सार

Cuba-US Clash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कैरिबियाई सागर में स्थित देश क्यूबा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों पर टैरिफ की धमकी दी है, जिस पर अब क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैरिबियाई सागर में स्थित देश क्यूबा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आक्रामक नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने गुरुवार ( 29 जनवरी) को कनाडाई विमानों पर 50 फीसदी और क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। जिस पर अब क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


तेल की आपूर्ति करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी कदम की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे का मकसद क्यूबा की अर्थव्यवस्था का गला घोंटना है। इसी के साथ उन्होंने इसे वॉशिंगटन की जबरन दबाव बनाने वाली विदेश नीति का हिस्सा करार दिया। 

विदेश नीति थोपने का आरोप
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज ने कई बाद कई एक्स कई पोस्ट के जरिए अमेरिका पर निशाना साधा और कहा कि ट्रंप प्रशासन बल प्रयोग के जरिए अपनी विदेश नीति थोपने का खतरनाक तरीका अपना रही है। साथ ही कहा कि यह तय करने की कोशिश करने की भी जा रही है कि कौन से देश क्यूबा के साथ व्यापार कर सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्यूबा इस नए हमले का दृढ़ता, शांति और इस विश्वास के साथ सामना करेगा कि तर्क पूरी तरह से हमारे पक्ष में है।
विज्ञापन


'खतरनाक तरीका अपना रहा अमेरिका'
राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में कहा, 'हम अपने देश को ईंधन सप्लाई पर पूरी तरह से नाकाबंदी लगाने के अपने इरादे में क्यूबा के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार द्वारा किए गए नए हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं। ट्रंप प्रशासन बल के इस्तेमाल के जरिए देश की विदेश नीति चलाने और साम्राज्यवादी वर्चस्व सुनिश्चित करने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का एक खतरनाक तरीका अपना रहा है।'

क्यूबा के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 'फैसला एक है: मातृभूमि या मौत! हम जीतेंगे!'

ये भी पढ़ें: ट्रंप की नई धमकी: कनाडा पर बढ़ाएंगे टैरिफ; क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर भी शुल्क लगाने की चेतावनी
विज्ञापन


क्यूबा पर बढ़ा आर्थिक दबाव
इससे पहले गुरुवार को,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को तेल की आपूर्ति करने वाले देशों के खिलाफ नए टैरिफ की चेतावनी देते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए , जिससे क्यूबा पर आर्थिक दबाव बढ़ गया। व्हाइट हाउस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक किसी ऐसे विदेशी देश के उत्पादों के आयात पर अतिरिक्त मूल्य-आधारित (अनुमानित मूल्य) शुल्क लगाया जा सकता है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से क्यूबा को तेल बेचता है या किसी अन्य तरीके से तेल प्रदान करता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें