फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूबा फिर अमेरिका की आतंकवाद प्रायोजित देशों की सूची में किया गया शामिल

Wed, 13 Jan 2021 12:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए क्यूबा को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में फिर से शामिल किया है। यह फैसला अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता की कमान संभालने से कुछ दिन पहले लिया गया है। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए की कार्रवाई
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि सरकार ने हमेशा ही कास्त्रो शासन की उन संसाधनों तक पहुंच रोकने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनका इस्तेमाल वह घर पर अपने लोगों को दबाने में करता है। इसके अलावा अमेरिका ने वेनेजुएला और शेष पश्चिमी गोलार्द्ध में उसका दखल रोकने की कोशिश की है।

पोम्पियो ने कहा, विदेश मंत्रालय ने आतंकियों को पनाह मुहैया कराकर वैश्विक आतंकवाद का बार-बार समर्थन करने के कारण क्यूबा को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस कदम के जरिए हम क्यूबा सरकार को एक बार फिर जवाबदेह बनाएंगे और एक स्पष्ट संदेश देंगे कि कास्त्रो शासन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपना समर्थन और अमेरिकी न्याय व्यवस्था को नष्ट करना बंद कर देना चाहिए। बता दें कि पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने क्यूबा को इस सूची से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें