जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत ऐसे ही नहीं कही गई है। इसी कहावत को साकार करते हुए नौ साल के मासूम ने मौत को मात दे दी। सीने पर गोली लगी, उसके गले में लटके लॉकेट से टकरा गई जिससे उसकी जान बच गई।
दरअसल, टिजियानो नए साल की पूर्व संध्या पर घर के बाहर जश्न मना रहा था और अपनी बहन और चचेरे भाई के साथ खेल रहा था। तभी एक गोली उसके सीने पर आकर लगी।
अचानक उसे उसके सीने पर दर्द महसूस हुआ और पास में जमीन पर एक गोली पड़ी देखी। इसके बाद ही टिजियानो को अस्पाताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसकी शरीर के ऊपरी सतह पर ही रह गई और अंदर नहीं जा पाई जिसके कारण उसकी मौत होने से बच गई। अस्पताल में भर्ती के लगभग एक घंटे बाद ही उसे छुट्टी दे दी गई।
जब वह घर आया तो उसकी आंटी को जमीन पर उसका क्रूज (लॉकेट) मिला। उसके बीच में एक छेद था जहां गोली घुस गई थी। यह लॉकेट चांदी का था टिजियानो को यह लॉकेट उसके पिता डेविड से उपहार के रूप मिला था। इसकी वजह से उसकी जान बच गई।
टिजियानो की मां अलेजांद्रा ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है जो उसकी जान बच गई और उसके पिता के लिए आशीर्वाद है। हमारे लिए यह एक चमत्कार है। आगे बतााया कि हम उसे चर्च ले गए। उसने पिता से बात की, उसने पिता से कहा कि वह धन्य है। उसके साथ कुछ भी हो सकता था। हमारे लिए यह एक चमत्कार है।
वहीं अब पुलिस सूचित कर दिया गया है और इस बात की छानबीन कर रही है कि गोली किसने चलाई। पुलिस के मुताबिक यह घटना 31 दिसंबर 2020 को रात 10 बजे के आसपास हुई।