फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबुधाबी: बच्ची हाथ नहीं मिला पाई तो उसके घर चले गए क्राउन प्रिंस

Wed, 04 Dec 2019 01:31 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mohamed Bin Zayed with ayesha - फोटो : twitter
विज्ञापन

सोमवार को एक बच्ची से मिलने के लिए अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान खुद उसके घर जा पहुंचे। असल में यह मामला एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान और सऊदी के क्राउन प्रिंस मो. बिन सलमान बच्चियों से मिल रहे थे। बच्चियां दोनों तरफ कतार में खड़ी थीं। 

विज्ञापन


एक तरफ सऊदी के क्राउन प्रिंस मो. बिन-सलमान हाथ मिला रहे थे, वहीं दूसरी ओर अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान। इसी बीच आयशा नाम की बच्ची सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तरफ से नाह्यान की तरफ आ जाती है। अल नाह्यान बच्ची के पास पहुंचते है, बच्ची उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ती है पर वे बच्ची को देखे बिना ही आगे बढ़ जाते हैं। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्राउन प्रिंस आयशा के घर उससे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें