क्रेडिसा डिक को लंदन की नई मेट्रोपोलिटिन कमिश्नर बनाया गया है। लंदन पुलिस बल की कमान संभालने वाली वह पहली महिला हैं। क्रेसिडा ने सर बर्नार्ड होगन-हाव की जगह ली है। होगन के पास 2011 से लंदन पुलिस बल की कमान थी। पिछले साल उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की थी।
इससे पहले डिक आतंकवाद निरोधी राष्ट्रीय पुलिस का नेतृत्व कर रही थीं, लेकिन उन्होंने विदेशी विभाग में जाने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस छोड़ दिया था। डिक ने कहा, ''मैं इस नियुक्ति को लेकर लेकर रोमांचित और आभारी हूं। मैं मेट्रोपॉलिटन पुलिस में एक बार फिर से काम करने को लेकर उत्साहित हूं।''
56 साल की डिक ने 31 सालों तक मेट्रोपॉलिटन पुलिस में काम करने के बाद दिसबंर 2014 में छोड़ा था। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय की खबरें करनेवाले बीबीसी संवाददाता का कहना है कि डिक की कमिश्नर पद पर नियुक्ति बिना विवाद के नहीं हुई।