फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका : कोरोना से मरने वालों  के शवों का दाह-संस्कार अनिवार्य

Tue, 14 Apr 2020 03:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
श्रीलंका ने कोरोना संक्रमित मृतकों का दाह करना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत अब तक तीन मुस्लिम मृतकों के शव जला भी दिए गए हैं। हालांकि इसे अपने मजहबी रिवाज के खिलाफ मानते हुए यहां के मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया, लेकिन श्रीलंका सरकार ने इस विरोध को दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी वजह शवों से संक्रमण फैलने की संभावना खत्म करना बताई गई है। सरकार के गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन मृतकों के शवों को कम से कम 45 मिनट से एक घंटे के लिए 800 से 1200 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर जलाया जाएगा। स्वास्थ्य व क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्री के अनुसार सरकार इन शवों से भविष्य में किसी तरह के जैविक खतरे को खत्म करने के लिए यह कदम उठा रही है। 

चिकित्सा व सुरक्षा उपकरण भी जलाए जाएंगे...

मृतक के ताबूत में ही वे सारे वस्त्र और फिर से उपयोग न होने वाले चिकित्सा व सुरक्षा उपकरण रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, जो उसके इलाज में उपयोग हुए। इन्हें भी शव के साथ जलाने के निर्देश दिए गए हैं। फिर से उपयोग हो सकने वाले उपकरणें को ठीक से विसंक्रमित करने को कहा गया है। दाह के बाद बची राख मृतक के परिजनों को दी जा सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें