फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: 'हमारे लिए जबरदस्त प्यार', नेतन्याहू बोले- वैश्विक आलोचना के बावजूद भारत ने हमेशा इस्राइल का साथ दिया

Fri, 29 May 2026 01:30 PM IST
रिया दुबे यरूशलम, पीटीआई

सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को एक बड़ी वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा कि भारत में इस्राइल के प्रति बेहद मजबूत समर्थन और प्रेम है। उन्होंने भारत-इस्राइल संबंधों को विशेष और रणनीतिक साझेदारी का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
भारत को लेकर क्या बोले नेतन्याहू? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को एक महाशक्ति बताया। उन्होंने कहा है कि दुनिया के कई हिस्सों में इस्राइल को आलोचनाओं और यहूदी राज्य की वैधता पर सवालों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में इस्राइल के प्रति लोगों का समर्थन और स्नेह बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि भारत में इस्राइल के लिए अविश्वसनीय और जबरदस्त प्यार देखने को मिलता है।

भारत-इस्राइल संबंधों पर क्या बोले नेतन्याहू?

जॉर्डन वैली में गुरुवार को आयोजित एक नेतृत्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने भारत-इस्राइल संबंधों को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि इस्राइल अपने अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों का लगातार विस्तार कर रहा है और इस दिशा में भारत के साथ उसका विशेष रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि हम अपने गठबंधनों का विस्तार कर रहे हैं और इस बड़े दायरे में भारत जैसे विशाल और शक्तिशाली देश के साथ हमारा अनूठा संबंध शामिल है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के अन्य हिस्सों में इस्राइल को लेकर आलोचनात्मक माहौल हो सकता है, लेकिन भारत में स्थिति बिल्कुल अलग है।

अपने फॉलोअर्स के बारे में क्या बोले नेतन्याहू?

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सोशल मीडिया पर उनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भारत से हैं। नेतन्याहू ने इससे पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों और भारत-इस्राइल सहयोग की मजबूती का जिक्र किया है। दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं और इस्राइल अपने पारंपरिक सहयोगियों से आगे बढ़कर नए वैश्विक साझेदारों के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें