फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीसी ने जारी किया श्वेतपत्र, कहा- कोई युद्ध नहीं भड़काया, किसी विदेशी जमीन पर कब्जा नहीं किया 

Fri, 27 Sep 2019 11:00 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

एक अक्टूबर को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के नेतृत्व के 70 वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन इससे चार दिन पहले ही शुक्रवार को पार्टी ने एक अधिकारिक श्वेतपत्र जारी किया। जिसमें कहा गया है, चीन हमेशा बातचीत और परामर्श से क्षेत्रीय तथा समुद्री सीमा विवादों के समाधान के लिए समर्पित रहा है। उसने कभी कोई युद्ध या संघर्ष नहीं भड़काया या थोड़ी सी भी विदेशी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। उसने इस दौरान भारत के साथ 1962 के युद्ध का उल्लेख नहीं किया।

विज्ञापन


चाइना एंड द वर्ल्ड इन द न्यू ऐरा’ शीर्षक वाले पत्र में कहा गया, चीन वास्तविक कार्रवाइयों के माध्यम से दुनिया में शांति का संरक्षण करता है। पिछले 70 साल में चीन ने एक भी लड़ाई या संघर्ष नहीं भड़काया, ना ही थोड़ी सी भी विदेशी जमीन पर हमला किया है।

श्वेतपत्र में 1962 में भारत के साथ युद्ध का कोई जिक्र नहीं किया गया है। चीन और भारत के बीच 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर विवाद अनसुलझा बना हुआ है।
विज्ञापन


अभी तक दोनों देशों की सीमा विवाद को सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 21 दौर की बातचीत हो चुकी हैं। 1962 के युद्ध के बाद भारत और चीन के बीच 2017 में डोकलाम में सैन्य गतिरोध की स्थिति रही थी।

इस गतिरोध को अंतत: कूटनीतिक तरीके से सुलझा लिया गया जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपने अपने सैनिक वहां से हटा लिये। चीन का 1979 में वियतनाम में भी बड़ा सैन्य युद्ध हुआ था। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रूनेई और ताइवान के दावे इसके विपरीत हैं। चीन की 20 लाख जवानों की सेना अब भी दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें