फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Sub-Variants: चीन में ओमिक्रॉन के दो नए वैरिएंट से हाहाकार, कई जगहों पर फैला संक्रमण

Tue, 11 Oct 2022 11:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन में ओमिक्रॉन के दो नए सब वैरिएंट BF.7 और  BA.5.1.7 की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही सब वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक हैं और BF.7 सब वैरिएंट सोमवार को कई चीनी प्रांतों में फैल गया है। 
विज्ञापन
चीन में मिले ओमिक्रॉन के दो नए सब वैरिएंट - फोटो : Lockdown In China
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की नेशनल कांग्रेस से पहले एक बार फिर से कोरोना का नया खतरा मंडराने लगा है। यहां ओमिक्रॉन के दो नए सब वैरिएंट BF.7 और  BA.5.1.7 की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही सब वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक हैं और BF.7 सब वैरिएंट सोमवार को कई चीनी प्रांतों में फैल गया है। 

विज्ञापन


स्थानीय रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक ली शुजियान ने बताया कि BF.7 सब वैरिएंट की पुष्टि सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में हुई थी। वहीं BA.5.1.7 भी चीन में पाया गया है। उत्तरी चीनी प्रांत शेडोंग के अधिकारियों ने बताया कि चार अक्तूबर को BF.7 की पुष्टि की गई थी। 

WHO ने दी चेतावनी 
ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि यह सब वैरिएंट जल्द ही नया संस्करण बना सकता है। एक विशेषज्ञ ने कहा है कि BF.7 वैरिएंट की रोकथाम के लिए जल्द ही उपाय नहीं किए गए तो यह जल्द ही पूरे चीन को अपनी चपेट में ले सकता है। 

विज्ञापन

चीन में अभी भी लागू है जीरो कोविड पॉलिसी
एक तरफ दुनिया भर के देश कोरोना प्रतिबंधों से बाहर आ चुके हैं, तो चीन ने अभी भी अपने नागरिकों के लिए जीरो कोविड पॉलिसी लागू की हुई है। इसके तहत सीमा पर प्रतिबंधों, सामूहिक परीक्षण, व्यापक क्वारंटाइन, लॉकडाउन लगाना है। जीरो कोविड पॉलिसी के लागू होने से चीन के नागरिकों को कड़े प्रतिबंधों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं इसकी वहज से चीन के अलावा अन्य देशों में भी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें