फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: रूस में एक दिन में रिकॉर्ड 18,665 नए केस, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.69 करोड़ पार

Tue, 03 Nov 2020 04:51 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/पेरिस
विज्ञापन
रूस में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.69 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 12.06 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमण की चपेट में आए 3.38 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.19 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें 85,510 बेहद गंभीर हैं। इस बीच, कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा करने वाले रूस में संक्रमण के मामले रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में रविवार को एक दिन के सबसे ज्यादा 18,665 मामले सामने आए। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में अक्तूबर के आखिरी दिन भी 18,140 जबकि इससे एक दिन पूर्व 18,183 मामले सामने आए थे, जो एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

विज्ञापन


ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16,000 पहुंची
ब्राजील मेें पिछले 24 घंटों में कुल 190 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 160,074 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस बीच कोरोना के नए मामले भई दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या  5,545,705 पर पहुंच गई है।

प्रिंस विलियम को अप्रैल में हुआ था कोरोना
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम को भी कोरोना वायरस हुआ था और यह प्रत्यक्ष रूप से वही वक्त था जब उनके पिता प्रिंस चार्ल्स में इस वर्ष की शुरुआत में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। समाचार पत्र ‘द सन’ की एक खबर के मुताबिक, प्रिंस विलियम ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी इस लिए नहीं दी थी क्योंकि वह किसी को भी परेशान नहीं करना चाहते थे। किंग्सटन पैलेस ने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया लेकिन खबर से इनकार नहीं किया। समाचार पत्र ने अपनी खबर में कहा कि विलियम का इलाज महल के चिकित्सकों ने ही किया और इसके लिए सरकारी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। 
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदनोम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबियस ने कहा है कि वह कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव  है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद वह क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनमें अभी तक कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें