कोरोना वायरस से बचाव के लिए बुजुर्गों को साल के अंत तक सामाजिक दूरी का पालन करना होगा, तब ही वे वायरस से सुरक्षित रहेंगे। यूरोपीयन यूनियन की प्रमुख उर्सुला वॉल देर लेयेन ने रविवार को ये बात कही। उन्होंने कहा, 'बिना वैक्सीन के कोरोना से बड़े-बुजुर्गों को सुरक्षित रखना है, तो दूरी ही बेहतर उपचार है। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि यह कठिन है, आइसोलेशन भार लगता है, लेकिन सवाल जिंदगी और मौत का है। हमें ऐसी स्थिति में अनुशासन के साथ शांत रहना होगा। घर के बीमार बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना होगा।
जल्द वैक्सीन आने की उम्मीद
यूरोपीयन यूनियन की प्रमुख लेयेन ने कहा, उम्मीद है कि यूरोपीयन लैबोरेटरी जल्द ही वैक्सीन विकसित कर लेगी। यह साल के अंत तक संभव है। पूरी कोशिश होगी कि वैक्सीन जब तैयार हो तो दुनिया के हर व्यक्ति का जीवन सुरक्षित हो सके।