फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: गूगल ने स्थानीय मीडिया की मदद के लिए कोष का किया गठन

Thu, 16 Apr 2020 02:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Google - फोटो : Google
विज्ञापन

दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कामकाज जारी रखने को लेकर संघर्ष कर रहे स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठानों की मदद के लिए वह आपात कोष शुरू करेगी। गूगल ने कोष की राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि वह छोटे मीडिया से लेकर बड़े मीडिया प्रतिष्ठानों को वित्तीय मदद देगी।

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्थिक कामकाज ठप होने और विज्ञापनों में कटौती के कारण कई मीडिया प्रतिष्ठान मुश्किल में हैं। गूगल न्यूज के उपाध्यक्ष रिचर्ड गिंगरास ने एक बयान में कहा कि स्थानीय खबर लोगों और समुदाय को आसपास की घटनाओं से जुड़े रहने को लेकर महत्वपूर्ण संसाधन है।

उन्होंने कहा कि आज ये मीडिया प्रतिष्ठान और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये लोगों को स्थानीय ‘लॉकडाउन’ (बंद), रहने के स्थान आदि के बारे में अहम सूचना दे रहे हैं। गिंगरास ने कहा कि इस कोष से मीडिया प्रतिष्ठान संकट के समय और बेहतर खबर लोगों तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए मीडिया प्रतिष्ठानों से 29 अप्रैल तक आवेदन देने को कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें