फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना योद्धाओं का मददगार बना कोविड सिम्प्टम ट्रैकर एप

Thu, 07 May 2020 05:52 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोविड एप - फोटो : social media
विज्ञापन

आरोग्य सेतु की तर्ज पर विकसित ‘कोविड सिम्प्टम ट्रैकर एप’ ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना योद्धाओं को हॉटस्पाट और उससे संबंधित लक्षणों की पहचान करने में मददगार साबित हो रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन में 25 लाख सेे ज्यादा लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है। इससे मिलने वाला बहुमूल्य डाटा वहां के सरकारी कर्मचारियों, वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के लिए मददगार साबित हो रहा है।  

विज्ञापन


अमेरिका स्थित मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल (एमजीएच) के वरिष्ठ लेखक एंड्रयू टी चान के मुताबिक एप समुदाय के लोगों से दैनिक जानकारी एकत्र करता है कि क्या वे स्वस्थ  महसूस कर रहे हैं या नहीं, और नहीं तो क्या कोई विशिष्ट लक्षण दिख रहे हैं? क्या उनका कोविड-19 का परीक्षण हुआ है? उन्होंने बताया कि इस महामारी से निपटने में यह एप बेहतर प्रबंधन और योजना बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इससे वह सेल्फ आइसोलेशन, क्षेत्र की पहचान, अतिरिक्त वेंटिलेटर की जरूरत आदि की तैयारी समय  से कर सकते हैं। ब्रिटेन में इसे 24 मार्च और अमेरिका में 29 मार्च को लॉन्च किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें