फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड.इंक: अमेरिका में 40 साल पहले से है यह कंपनी, डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित की तो चौंके कर्ता-धर्ता

Mon, 24 May 2021 05:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना

सार

कोरोना महामारी भले दो साल पुरानी है, लेकिन अमेरिका की यह कंपनी 40 साल पुरानी है। कंपनी को यह नाम एक कर्मचारी ने दिया था। 
 
विज्ञापन
अमेरिकी कंपनी कोविड इंकार्पोरेशन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एरिजोना प्रांत के टेंपे शहर में कोविड.इंक नाम की एक कंपनी 40 साल पहले से कारोबार कर रही है। पिछले साल जब डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 को महामारी घोषित किया तो कंपनी के कर्ताधर्ता चौंक गए। इसके बाद कंपनी की ख्याति और बढ़ गई। हालांकि इसका महामारी से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन


कोविड.इंक कंपनी ऑडियो विजुअल वॉल प्लेट्स और केबल बनाती है। इसके सीईओ नॉर्म कार्सन कहते हैं कि उन्हें पहली बार फरवरी 2020 में पता चला कि उनकी कंपनी और महामारी का नाम एक है। 

कंपनी के कर्ताधर्ता पहले वीडियो कंपनी या वीडियो फॉर शॉर्ट नाम रखना चाहते थे। लेकिन 40 साल पहले ऐसे नाम वाली कई कंपनियां थीं। तब और नामों की खोजबीन की गई तो एक कर्मचारी ने सुझाव दिया कि इसका नाम कोविड रख दीजिए। बस फिर क्या था, यही नाम रख दिया गया। कार्सन का कहना है कि पिछले साल से हमारी कंपनी दुनियाभर में चर्चित हो गई। दुनिया के सबसे ज्यादा चर्चित शब्द कोविड-19 ने हमारी कंपनी को भी पूरी दुनिया में चर्चा में ला दिया। 
विज्ञापन


हास्यास्पद घटनाएं भी होने लगीं, 
कंपनी को महामारी काल में कई अनूठी व हास्यास्पद घटनाओं का भी साक्षी बनना पड़ा। कंपनी के सामने से गुजरने वाले लोगों को लगा कि यहां कोविड-19 टेस्ट होते हैं। इसलिए कई लोग कतार बनाकर खड़े हो गए। कुछ लोग नाम बदलने का सुझाव देने लगे। लेकिन हमें इसकी कोई जरूरत नहीं है, हां हम भी संक्रमण फैलाते हैं, लेकिन वह है हमारे प्रोडक्ट की क्वालिटी का। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें