फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में कोविड-19 के टीके ने जगाई आस, पशुओं में विकसित की प्रतिरोधक क्षमता

Fri, 24 Jul 2020 07:56 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के टीके को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि मनुष्य पर परीक्षण के शुरुआती स्तर से गुजर रहे कोविड-19 रोधी टीके ने चूहों और अफ्रीकी बंदरों में नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित की है। 

विज्ञापन


चीन के सिंघुआ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों समेत अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि एआरसीओवी ने चूहों और बंदरों में नोवेल कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ एंटीबॉडी तथा कोशिका आधारित प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित किया।

पत्रिका सेल में शुक्रवार को प्रकाशित अध्ययन के अनुसार एआरसीओवी का मनुष्य पर परीक्षण के पहले चरण में मूल्यांकन किया जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा, ‘हमारे निष्कर्षों में सामने आया कि एआरसीओवी टीके की दो डोज ने चूहों में सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ एंटीबॉडी के स्तर को बढ़ाया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें