फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 का टीका: चीन की मदद से पाकिस्तान करेगा तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण

Tue, 18 Aug 2020 10:38 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोविड-19 की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दुनियाभर में कोविड-19 के टीके के निर्माण के लिए प्रयास लगातार जारी है। इस दिशा में कई फार्मा कंपनियां लगी हुई हैं और आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं जबकि रूस ने टीका बना लेने का दावा भी ठोक दिया है। उधर पाकिस्तान भी चीन की मदद से अब इस दौड़ में शामिल होने के लिए उतर गया है। मंगलवार को मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी से प्रभावित पाकिस्तान के दवा नियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने कोविड-19 टीका के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण को मंजूरी दे दी है। इस टीके का निर्माण चीन की कंपनी के साथ मिलकर किया जा रहा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक उसे रिकांबिनेंट नोवल कोरोना वायरस वैक्सीन एडिनोवायरस टाइप 5 के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए डीआरएपी की तरफ से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। इसे कैनसाइनोबायो और बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी चाइना (बीआईबी) द्वारा विकसित किया जा रहा है।

एनआईएच ने कहा कि पाकिस्तान में किसी टीके का यह पहली बार तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण होगा। बयान में कहा गया है, ‘यह क्लीनिकल परीक्षण बहुद्देशीय, बहु केंद्रीय है जिसे कैनसाइनोबायो चीन, रूस, चिली, अर्जेंटीना में कर रहा है और जल्द ही सऊदी अरब में शुरू करेगा। पाकिस्तान में बहु केंद्रीय कलीनिकल परीक्षण के प्रधान जांचकर्ता एनआईएच के कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल आमेर इकराम हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें