फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन जल्द ही चलाएगा टीकाकरण अभियान, इन लोगों को सबसे पहले लगेगा टीका

Sat, 19 Dec 2020 04:25 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीजिंग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

चीन सर्दियों से शुरू करके वसंत के मौसम तक प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण शुरू करेगा। इसके तहत चिकित्सा उपचार एवं रोग नियंत्रण क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। उसके बाद सामूहिक टीकाकरण शुरू होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एनएचसी के रोग नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी कुई गांग ने संवाददाताओं को बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में वे लोग भी शामिल होंगे जो उन काउंटी तथा क्षेत्रों में काम या पढ़ाई के लिहाज से जाने की योजना बना रहे हैं जहां पर वायरस के संक्रमण का जोखिम अधिक है।

उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 के मामलों पर नियंत्रण करने तथा उन्हें रोकने का दबाव कम होगा और घरेलू स्तर पर महामारी फैलने का जोखिम भी कम होगा। कुई के मुताबिक, दो चरणों में होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक परिवहन, गोश्त बाजार, चिकित्सा उपचार, रोग नियंत्रण, विमानन क्षेत्र आदि में काम करने वालों को पहले टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम कब से प्रारंभ होगा, इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। चीन में निर्मित टीकों का ब्राजील समेत एक दर्जन से अधिक देशों में परीक्षण चल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने चीन की सरकारी कंपनी सिनोफार्म के टीके को मंजूरी दे दी है।

चीन के अधिकारियों ने कहा है कि वायरस को फैलने से मोटे तौर पर रोक लिया गया है। और शनिवार को संक्रमण के महज तीन नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आपात इस्तेमाल प्रावधान के तहत दस लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है और परीक्षण के दौरान कोई विशेष प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिले हैं। चीन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए पांच तरह के टीकों पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें