डॉक्टरों के अनुसार, मार्क फेफड़ों के कैंसर और स्ट्रोक से भी गुजर चुके थे और बोल नहीं पाते। 25 मार्च 2020 को लेविटिन कोरोना संक्रमित पाए गए। उनका ऑक्सीजन लेवल 85 तक गिर गया। उनके बेटे ने बताया कि अस्पताल में दाखिले के छह दिन बाद वेंटिलेटर पर रखा गया और फिर वे कोमा में चले गए।
अमेरिकी चिकित्सकों का दावा है कि कोविड संक्रमण की वजह से 76 साल के मार्क लेविटिन सबसे लंबे समय वेंटिलेटर पर रहने वाले व्यक्ति हैं। मैनहेटन में स्टोर संचालक रहे मार्क ने संक्रमण से उबरने के बाद 850 दिन वेंटिलेटर पर अपना बाकी जीवन जिया। जुलाई में उनकी मौत हो चुकी है। हालांकि इस दावे का कोई पुख्ता आधार नहीं है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार, मार्क फेफड़ों के कैंसर और स्ट्रोक से भी गुजर चुके थे और बोल नहीं पाते। 25 मार्च 2020 को लेविटिन कोरोना संक्रमित पाए गए। उनका ऑक्सीजन लेवल 85 तक गिर गया। उनके बेटे ने बताया कि अस्पताल में दाखिले के छह दिन बाद वेंटिलेटर पर रखा गया और फिर वे कोमा में चले गए।
परिवार ने गुडबाय कहने के बजाय लड़ने को प्रेरित किया
डॉक्टरों ने तो परिवार को विकल्प भी दे रखा कि उन्हें मॉर्फीन (दर्द निवारक) देकर प्राकृतिक मौत मरने दिया जाए। लेकिन परिवार ने जीने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और फिर वेंटिलेटर पर बाकी जीवन...
मार्क इतने कमजोर हो चुके थे कि उन्हें वेंटिलेटर से बाहर नहीं निकाला गया। इस प्रकार करीब 850 दिन वेंटिलेटर पर गुजारने के बाद इसी साल 23 जुलाई को उनकी मौत हो गई।