फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 Update: कोरोना की दूसरी लहर से नाइजीरिया बेहाल, लोग बोले- इस 'दुश्मन' से लड़ना मुश्किल

Sat, 23 Jan 2021 02:58 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
विज्ञापन
लखनऊ के सदर इलाके में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से कहरा रही है। अब तक 9.87 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 21.16 से अधिक लोगों की जान चली गई। ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। वहीं ब्रिटेन समेत तमाम देशों में कोरोना संक्रमण का नए स्ट्रेन के मामले देखने को मिले हैं। इन दिनों अफ्रीकी देश नाइजीरिया में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है, जिसके चलते वहां हालात भयावह हो गए हैं। 

विज्ञापन


ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से अलग है यह स्ट्रेन
हाल ही में नाइजीरिया में कोरोना संक्रमण का एक नया स्ट्रेन देखने को मिला था। अफ्रीका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रमुख जॉन नेकेंगसॉन्ग ने नाइजीरिया के इस नए स्ट्रेन के बारे में कहा कि यह यूके और दक्षिण अफ्रीका से एक अलग प्रकृति का है। इस स्ट्रेन की जांच नाइजीरिया सीडीसी और अफ्रीकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जीनोमिक्स ऑफ इंफेक्शियस डिजीज के वैज्ञानिक कर रहे हैं। उन्होंने वायरस के इस प्रकृति की जांच के लिए और समय की मांग की।

नए स्ट्रेन को P681H वैरियंट दिया गया नाम
डॉ. नेकेंगसॉन्ग ने बताया कि टीकों पर नाइजीरियाई वेरिएंट का संभावित प्रभाव अभी तक अस्पष्ट है। एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया कि 3 अगस्त और 9 अक्तूबर के बीच दक्षिणी ओसुन राज्य में लागोस के उत्तर में 100 मील की दूरी पर एकत्र किए गए दो रोगियों के नमूनों में कोरोना वायरस का यह नाइजीरियाई वैरियंट पाया गया था। कोरोना वायरस के इस वैरियंट को P681H नाम दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 20 करोड़ की आबादी वाले देश नाइजीरिया में में कोरोना वायरस से 1,18,138 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं कोरोना वायरस से 1,490    लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें