खबर है कि चीन ने म्यामांर की सीमा से लगे अपने शहर रूइली में लॉकडाउन लगा दिया है। इससे पहले इस शहर में बड़े पैमाने पर हुई कोविड-19 जांच में संक्रमण के नौ और मामले पाए गए थे।
कोरोना महामारी को लेकर चीन अब भी सतर्कता बरत रहा है। इससे साफ जाहिर है कि चीन भी इस महामारी को पूरी तरह से काबू नहीं कर पाया है। बहरहाल, खबर है कि चीन ने म्यामांर की सीमा से लगे अपने शहर रूइली में लॉकडाउन लगा दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले इस शहर में बड़े पैमाने पर हुई कोविड-19 जांच में संक्रमण के नौ और मामले पाए गए थे। जिसके बाद वहां लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है।
युन्नान प्रांत के इस शहर में नौ नए मामले सामने आने के साथ सप्ताह भर में कुल 59 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामले भी शामिल हैं। वहीं, म्यांमार में पिछले 24 घंटे में 3,461 नए मामले सामने आए हैं और 82 संक्रमितों की मौत हो गई है।