चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के तहत कड़े लॉकडाउन के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। इस बीच खबर है कि शंघाई में एक विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे एक पत्रकार के साथ मारपीट की गई है। मीडिया हाउस की ओर से बताया गया कि कैमरामैन एडवर्ड लॉरेंस को सरकार विरोधी प्रदर्शन कवर करते हुए हिरासत में लिया गया और कई घंटों तक चीनी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।
NOW - People tear down barricades in #Wuhan. Anti-lockdown protests are spreading to more and more cities in China.pic.twitter.com/BpIfRCZ07Q
लंदन में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन
चीन में कड़े लॉकडाउन के खिलाफ जारी प्रदर्शन की आग लंदन तक पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन में चीनी दूतावास के बाहर लोग इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर उरुमकी में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करे चीन : संयुक्त राष्ट्र
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने चीन से शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चीन से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों को हिरासत में न लेने का आग्रह किया।